वायरल

Maggi Laddu! यूजर ने मैगी लड्डू बनाकर ट्विटर पर किया पोस्ट, लोगों ने कहा अब दर्द बर्दास्त नहीं होता, देखें मजेदार रिएक्शन्स

मैगी के साथ लोगों द्वारा एक्सपेरिमेंट करना कोई नई बात नहीं है. आप ने अब तक 'मैगी विथ कर्ड' बियर मैगी, आदि के अजीब कॉम्बिनेशन के बारे में जरुर सुना होगा. लेकिन आज हम आपको मैगी पर किए एक ऐसे एक्सपेरिमेंट के बारे में बताएंगे.

Maggi Laddu! यूजर ने मैगी लड्डू बनाकर ट्विटर पर किया पोस्ट, लोगों ने कहा अब दर्द बर्दास्त नहीं होता, देखें मजेदार रिएक्शन्स
मैगी लड्डू (Photo Credits: Twitter)

मैगी (Maggi) के साथ लोगों द्वारा एक्सपेरिमेंट करना कोई नई बात नहीं है. आप ने अब तक 'मैगी विथ कर्ड,' बियर मैगी, आदि के अजीब कॉम्बिनेशन के बारे में जरुर सुना होगा. लेकिन आज हम आपको बताएंगे मैगी पर किए एक ऐसे एक्सपेरिमेंट के बारे में जिसके बारे में सुनकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे. किसी ने इस बार मैगी से लड्डू बनाकर उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. जो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसपर लोग अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. शुगर कप नाम के ट्विटर यूजर ने मैगी लड्डू की तस्वीर शेयर की है और इसके कैप्शन में लिखा,' "दोस्तों किसी ने #Facebook पर मैगी लड्डू तैयार कर पोस्ट किया है."

अब आप सोच रहे होंगे कि लड्डू कैसे बनाए? तो हम आपको बताएं की पोस्ट में लड्डू बनाने की विधि शेयर नहीं की गई है. लेकिन, जैसा कि तस्वीर में दिखाई दे रहा है, ऐसा लग रहा है कि कच्ची मैगी को गुड़ के साथ मिलाकर लड्डू बनाया गया था. वायरल फोटो में एक प्लेट पर चार मैगी लड्डू देखे जा सकते हैं और लड्डू को ऊपर से काजू से गार्निश किया गया है.

देखें पोस्ट:

देखें प्रतिक्रियाएं:

लाइफ में क्या क्या देखना बाकी रह गया है:

फेसबुक पर न जाने का एक और कारण:

विश्वास नहीं होता:

नेगेटिविटी न फैलाएं:

इन्होने तो नूडल्स से कबाब बना दिया:

अब दर्द नहीं होता..लॉकडाउन खोल दो!

यह पहली बार नहीं है जब मैगी के साथ अजीब एक्सपेरिमेंट किया गया है. इससे पहले दही के साथ मसाला मैगी, ऑरेंज मैगी, पानी पूरी के साथ मैगी चॉकलेट मैगी आदि कई अजीब कॉम्बिनेशन सामने आ चुके हैं. सोशल मीडिया पर मैगी लड्डू की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिस पर लोग भड़के हैं और जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2021 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).