वायरल

Fact Check: इजरायली सैनिकों से भिड़ गई 11 साल की बच्ची? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

11 साल की लड़की ने इजरायली सैनिकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. उसने सैनिक पर हमला करने की कोशिश की. वह लगातार सैनिक पर चिल्ला रही थी. बच्ची की इस बहादुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Fact Check: इजरायली सैनिकों से भिड़ गई 11 साल की बच्ची? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

इजरायल हमास जंग के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि 11 साल की लड़की ने इजरायली सैनिकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. उसने सैनिक पर हमला करने की कोशिश की. वह लगातार सैनिक पर चिल्ला रही थी. बच्ची की बहादुरी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

पड़ताल

वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने पर tribune.com.pk की वेबसाइट पर 20 दिसंबर 2017 को प्रकाशित रिपोर्ट मिली, जिसमें फिलिस्तीनी  लड़की अहेद तामिनी के इजरायली सैनिक से भिड़ने का जिक्र है. सर्च में  ‘Nokta Grup’ के वेरिफाइड यू-ट्यूब चैनल पर 25 दिसंबर 2012 को अपलोड किया गया इस घटना का वीडियो मिला.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2023 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).