Fact Check: सावधान! कहीं आपके पास तो नहीं आया ये VIDEO? रिजर्व बैंक के गर्वनर के नाम पर लोगों को ठग रहे जालसाज
इस वीडियो का इस्तेमाल लोगों को शिकार बनाने के लिए किया जा रहा है. जलसाजों ने वीडियो तो शक्तिकांत दास का इस्तेमाल किया है, लेकिन ऑडियो को एडिट कर दिया गया है.
Fact Check: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भ्रामक वीडियो वायरल (Fake Video Viral) हो रहा है, जिसमें रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास (Governor Of Reserve Bank Shaktikanta Das) नजर आ रहे हैं.
सबसे पहले तो आपको ये बता दें कि ये वीडियो पूरी तरफ से फर्जी है. आरबीआई गवर्नर का वीडियो गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है. इस वीडियो का इस्तेमाल लोगों को शिकार बनाने के लिए किया जा रहा है. जलसाजों ने वीडियो तो शक्तिकांत दास का इस्तेमाल किया है, लेकिन ऑडियो को एडिट कर दिया गया है यानी कि गवर्नर का ऑडियो हटा दिया गया है. वीडियो में दिया जा रहा हेल्पलाइन नंबर पूरी तरह से गलत है.
डिजिटल धोखाधड़ी (Digital Fraud) के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India-RBI) ने लोगों से OTP और CVV जैसी गोपनीय बैंकिंग जानकारियों को किसी के साथ भी साझा नहीं करने के लिए अलर्ट जारी किया है. रिजर्व बैंक का कहना है कि आम लोगों की मेहनत से कमाए पैसे को उड़ाने के लिए धोखेबाज नए-नए तरीके को आजमा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर @RBI गवर्नर शक्तिकांत दास के एक वीडियो को गलत संदर्भ में साझा किया जा रहा है।#PIBFactCheck:
▶️ यह वीडियो भ्रामक है।
▶️ इस वीडियो में सुनाई दे रही यह आवाज़ आरबीआई गवर्नर @DasShaktikanta की नहीं है। pic.twitter.com/Wtl1gxGj1e
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) September 29, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2022 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

