Fact Check: क्या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर फोन करके किसी समारोह या पार्टी का बचा खाना गरीब बच्चों को दे सकते हैं? जानें खबर की सच्चाई
सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि आप समारोह में बचे खाने को 1098 पर फोन करके गरीब बच्चों के लिए चाइल्ड हेल्पलाईन वालों को दे सकते हो. वहीं जब इस खबर की सत्यता पीआईबी फैक्ट चेक से जांची और परखी गई तो पाया गया कि यह खबर फेक हैं
Fact Check: सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर एक खबर वायरल हो रही है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि आप समारोह में बचे खाने को 1098 पर फोन करके गरीब बच्चों के लिए चाइल्ड दे सकते हो. वायरल खबर में लिखा है ‘खुशखबरी: प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा के अनुसार, अगर आपके घर में कोई समारोह/ पार्टी है और बहुत सारा खाना बर्बाद हो जाता है, तो कृपया 1098 (भारत में किसी भी जगह) पर कॉल करें- चाइल्ड हेल्पलाइन के लोग और भोजन एकत्र किया जाएगा...कृपया इस संदेश को हर जगह फैलाएं कि कई बच्चे खाने से मदद मिल सकती है’. वहीं जब इस खबर की सत्यता पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) से जांची और परखी गई तो पाया गया कि यह खबर फेक हैं.
PIB Fact Check:
दावा: समारोह/पार्टी में भोजन की बर्बादी को रोकने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन '𝟭𝟬𝟵𝟴' पर कॉल कर सकते हैं
▶️ यह दावा फर्जी है
▶️ 1098 एक चाइल्डलाइन आपातकालीन फोन सेवा है जो संकट में बच्चों को सहायता प्रदान करती है
▶️ यह सेवा भोजन इकट्ठा/वितरित करने के लिए नहीं हैं pic.twitter.com/wMZWgNZVFD
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2023 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

