वायरल

Burning Car Video: एक सेकेंड की देरी होती तो चली जाती जान! जलती कार से ड्राइवर को खिंचकर निकाला बाहर

वीडियो में देखा जा सकता है कि जलती हुई कार लेन डिवाइडर के ऊपर एक ताड़ के पेड़ से टकराती है. जैसे ही कार के बोनट से धुआं निकलता है, एक पुलिस अधिकारी और एक राहगीर कार के अंदर आदमी की तलाश करते नजर आते हैं.

Burning Car Video: एक सेकेंड की देरी होती तो चली जाती जान! जलती कार से ड्राइवर को खिंचकर निकाला बाहर
(Photo Credit : Twitter)

Every Second Matters:  अमेरिका में लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग द्वारा एक जलती हुई कार से बेहोश व्यक्ति को बचाते हुए एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो साझा किया गया था. हादसे के बाद कार में आग लग गई, जिसके बाद कार का ड्राइवर बेहोश हो गया. इसी दौरान वहां पुलिस पहुंच गई और समय रहते चालक को बचा लिया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि जलती हुई कार लेन डिवाइडर के ऊपर एक ताड़ के पेड़ से टकराती है. जैसे ही कार के बोनट से धुआं निकलता है, एक पुलिस अधिकारी और एक राहगीर कार के अंदर आदमी की तलाश करते नजर आते हैं. राहगीर इधर-उधर भागता है, दरवाजा खोलता है और आदमी को बाहर निकालने की कोशिश करता है. पुलिस और राहगीर मिलकर शख्स को बाहर खींच लेते हैं. जैसे ही उसे बाहर खिंचा जाता है तुरंत कार में आग लग जाती है.

यह घटना 27 जनवरी को शाम करीब 4.37 बजे लास वेगास बुलेवार्ड और सिगफ्राइड और रॉय ड्राइव के पास हुई. घटना के बाद ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया और एहतियात के तौर पर पुलिस अधिकारी को भी अस्पताल ले जाया गया.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2023 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).