वायरल

चित्रकार बना हाथी, अपनी सूंड से खूबसूरत चित्र बनाकर गजराज ने जीता सबका दिल (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर पेंटिंग करते हाथी का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक हाथी अपनी सूंड से कैनवास पर पेंटिंग बना रहा है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि यह हाथी एक प्रोफेशनल चित्रकार है.

चित्रकार बना हाथी, अपनी सूंड से खूबसूरत चित्र बनाकर गजराज ने जीता सबका दिल (Watch Viral Video)
चित्रकारी करता हाथी (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: आपने इंसानों को चित्रकारी (Painting) करते तो देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने किसी हाथी (Elephant) को चित्र बनाते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर पेंटिंग करते हाथी का मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में एक हाथी अपनी सूंड से कैनवास पर पेंटिंग बना रहा है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि यह हाथी एक प्रोफेशनल चित्रकार है. हाथी अपनी सूंड से अपना ही चित्र बनाता दिख रहा है, जिसे देखने के बाद लोग उसके टैलेंट से काफी इंप्रेस नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो DailyLoud नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसे 11.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज करा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये तो बहुत ही प्यारा हाथी है, जबकि एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- चित्रकार हाथी की पेंटिंग कमाल की है, बहुत ही सुंदर... यह भी पढ़ें: Viral Video: चिलचिलाती गर्मी से निजात पाने के लिए नदी में नहाने लगा हाथियों का झुंड, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2023 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).