वायरल

मदमस्त अंदाज में चल रहे हाथी की शेरनी पर पड़ी नजर, तभी गजराज ने सूंड में पानी भरकर किया कुछ ऐसा कि... (Watch Viral Video)

एक हाथी का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी मदमस्त अंदाज में चलता हुआ दिखाई देता है, तभी उसकी नजर सामने बैठी एक शेरनी पर पड़ जाती है. ऐसे में हाथी उसे डराने के लिए अपनी सूंड में पानी भरता है और शेरनी पर पानी की बौछार कर देता है.

मदमस्त अंदाज में चल रहे हाथी की शेरनी पर पड़ी नजर, तभी गजराज ने सूंड में पानी भरकर किया कुछ ऐसा कि... (Watch Viral Video)
सूंड में पानी भरकर हाथी ने शेरनी को डराया (Photo Credits: YouTube)

Elephant Viral Video: हाथियों (Elphant) से जुड़े दिलचस्प वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखना लोग काफी पसंद भी करते हैं. हाथी वैसे तो शांतिप्रिय होते हैं, लेकिन जब कोई जानवर या इंसान उन्हें बेवजह परेशान करने की कोशिश करता है तो वो अपना विकराल रूप दिखाने से भी पीछे नहीं हटते हैं. इसी कड़ी में एक हाथी का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी मदमस्त अंदाज में चलता हुआ दिखाई देता है, तभी उसकी नजर सामने बैठी एक शेरनी (Lioness) पर पड़ जाती है. ऐसे में हाथी उसे डराने के लिए अपनी सूंड में पानी भरता है और शेरनी पर पानी की बौछार कर देता है. हाथी के इस तेवर को देखकर शेरनी घबरा जाती है और वो वहां से डरकर भाग जाती है. इस वीडियो को क्रुगर साइटिंग्स द्वारा यूट्यूब पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 6.3M व्यूज मिल चुके हैं और यह लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2023 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).