वायरल

Viral Video: मुंबई लोकल में बुजुर्ग ने किया ‘ओ मेरे दिल के चैन’ गाने पर किया जबरदस्त डांस, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोकल ट्रेन में ओ मेरे दिल के चैन गाने में जबरदस्त अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहा है.

Viral Video: मुंबई लोकल में बुजुर्ग ने किया ‘ओ मेरे दिल के चैन’ गाने पर किया जबरदस्त डांस, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
लोकल ट्रेन में बुजुर्ग का डांस (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: मुंबई (Mumbai) की लाइफलाइन लोकल ट्रेन (Local Train) में रोजाना लाखों की तादात में यात्री सफर करते हैं. यात्रा के दौरान कई यात्रियों को गाना गाते, भजन-कीर्तन करते हुए देखा जा सकता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बुजुर्ग व्यक्ति (Elderly Man) का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो लोकल ट्रेन में 'ओ मेरे दिल के चैन' गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोकल ट्रेन यात्रियों से भरी हुई है और सीट पर कई बुजुर्ग बैठे हैं. इस दौरान जैसे ही एक बुजुर्ग के कानों में 'ओ मेरे दिल के चैन' गाने की आवाज पड़ती है वो अपनी सीट से उठकर डांस करने लगता है.

इस वीडियो को शशांक पांडे नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- कौन कहता है कि ट्रेन में हम सिर्फ लड़ते हैं. इस वीडियो को लोग न सिर्फ बार-बार देख रहे हैं, बल्कि कमेंट्स कर अपना प्यार भी लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- मुझे क्यों नहीं मिलती ऐसी ट्रेन, जबकि एक अन्य ने लिखा है- अंकल को अपने दिन याद आ गए. यह भी पढ़ें: Dadi Dance Viral Video: दादी ने ‘लगन लागी रे’ गाने पर किया मनमोहक डांस, वीडियो देख कायल हुए लोग

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2023 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).