वायरल

Viral Video: समारोह में खाना खाते समय बुजुर्ग व्यक्ति ने रुमाल की जगह रोटी से किया मुंह साफ, वीडियो हुआ वायरल

एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें किसी समारोह में एक बुजुर्ग शख्स खाने के दौरान मुंह साफ करता हुआ दिखा दे रहा है, लेकिन वो अपना मुंह किसी रुमाल से नहीं बल्कि रोटी से साफ कर रहा है.

Viral Video: समारोह में खाना खाते समय बुजुर्ग व्यक्ति ने रुमाल की जगह रोटी से किया मुंह साफ, वीडियो हुआ वायरल
शख्स ने रोटी से किया मुंह साफ (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: शादियों के सीजन (Wedding Season) में सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन शादी समारोह (Wedding Ceremoney) से जुड़े दिलचस्प वीडियो वायरल होते रहते हैं. लोगों के डांस से लेकर खाने-पीने तक के वीडियो अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें किसी समारोह में एक बुजुर्ग शख्स खाने के दौरान मुंह साफ करता हुआ दिखा दे रहा है, लेकिन वो अपना मुंह किसी रुमाल से नहीं बल्कि रोटी (Roti) से साफ कर रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर memesdon नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. कोई कमेंट में शख्स को नेत्रहीन बता रहा है और उसके प्रति सहानुभूति जता रहा है, तो कुछ लोग रोटी से मुंह साफ करने को रोटी का अपमान बता रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स खाना खाते समय मुंह पोछने के लिए रोटी उठा लेता है और रोटी से इस तरह से मुंह साफ करता है, जैसे कि वो कोई रुमाल ही हो.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2022 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).