नशे की हालत में खूंखार शेर के बाड़े में कूदा शख्स, हुआ दोनों का आमना-सामना और फिर... (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स नशे की हालत में शेर के बाड़े में कूद जाता है. उसके बाद शेर के साथ उसका आमना-सामना होता है, फिर जो होता है, उसे देखकर यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे.
Lion Viral Video: शराब के नशे में इंसान क्या कर जाए उसे पता नहीं चलता है. नशे की हालत में किसी को नाले में गिरते, सड़क पर सोते हुए तो आपने देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने किसी को शराब पीने के बाद शेर के बाड़े में कूदते हुए देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स नशे की हालत में शेर (Lion) के बाड़े में कूद जाता है. उसके बाद शेर के साथ उसका आमना-सामना होता है, फिर जो होता है, उसे देखकर यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे.
वीडियो में देखा जा सकता है कि नशे में टल्ली शख्स शेर के पास खड़े होकर उसे इशारे करता है. पहले तो शख्स शेर के सामने जमीन पर बैठ जाता है और आराम फरमाने लगता है. शेर सामने खड़े होकर सब देखता है, फिर शख्स के पास आकर उसके शरीर को सूंघने लगता है. शख्स पर हमला करते हुए शेर पहले उसे पैर से मार-मारकर वहां से उठाता है और फिर उसके आसपास चक्कर लगाने लगता है, लेकिन शख्स बिंदास अंदाज में दूर जाने का इशारा करता है. यह भी पढ़ें: शिकार करने के लिए पानी में उतरा बाघ, हाथ आने के बजाय उसके साथ लुकाछुपी खेलने लगी बत्तख (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Drunk guy jumps into lion enclosure in India
— Crazy Clips (@crazyclipsonly) August 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2023 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

