रेल की पटरियों के बीच फंसा कुत्ते का पैर, रेल कर्मचारियों ने ऐसे बचाई बेजुबान की जान (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें कुछ रेल कर्मचारी रेलवे ट्रैक के बीच फंसे कुत्ते की जान बचाते नजर आ रहे हैं.
Viral Video: हमारे देश में आज भी ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो इंसानियत के धर्म को सबसे ऊपर रखते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी इंसानियत की मिसाल पेश करने वाले कई वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें कुछ रेल कर्मचारी (Railway Employees) रेलवे ट्रैक (Railway Track) के बीच फंसे कुत्ते (Dog) की जान बचाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से कुत्ते का पैर ट्रैक के बीच में फंसा हुआ है और काफी कोशिशों के बाद भी उसका पैर बाहर नहीं निकल पाता है, तब कुछ रेल कर्मचारी उसकी मदद करते हैं और किसी तरह से उसकी जान बचाते हैं. इंसानियत की मिसाल पेश करने वाले इस वीडियो को देखकर लोग बेजुबान जानवर की मदद करने वाले इन रेल कर्मचारियों की सराहना कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: शख्स ने बड़ी मुश्किल से पकड़ी मछली, पालतू कुत्ते ने ‘जल की रानी’ की जान बचाने के लिए किया कुछ ऐसा (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Railway staff🙌🙌🙌 pic.twitter.com/pZGqC9oDx2
— Arundhati Kirkire (@Arukirkire) July 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2023 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

