मोमोज देखकर कुत्तों के मुंह में आ गया पानी, मजे से इस लजीज डिश का उठाया लुत्फ (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर कुत्तों से जुड़ा एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्ते मोमोज को देखकर ललचा जाते हैं और वो मोमोज खाने के लिए उसके पास जाकर खड़े हो जाते हैं. कुत्तों को देखकर शख्स एक-एक कर कुत्तों को मोमोज खिलाने लगता है.
Viral Video: कई लोग कुत्तों (Dogs) को अपने पालतू जानवर (Pet Animals) के तौर पर पालना पसंद करते हैं, क्योंकि कुत्तों को वफादार और ईमानदार जानवर माना जाता है. वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो कुत्ते अपने घरों में तो नहीं पालते हैं, लेकिन वो सड़क के कुत्तों खाना खिलाते हैं और उनकी केयर करते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर कुत्तों से जुड़ा एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुत्ते मोमोज (Momos) को देखकर ललचा जाते हैं और वो मोमोज खाने के लिए उसके पास जाकर खड़े हो जाते हैं. कुत्तों को देखकर शख्स एक-एक कर कुत्तों को मोमोज खिलाने लगता है. कुत्ते बारी-बारी से मोमोज लेकर जाते हैं और उसे खत्म करने के बाद फिर से मोमोज लेने के लिए पहुंच जाते हैं. इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मैं इसे देखना बंद नहीं कर सकता. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 12 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: कालू बोलकर बार-बार कुत्ते को चिढ़ाना पड़ा भारी, जानवर ने शख्स को कुछ इस तरह से सिखाया सबक (Watch Viral Video)
मोमोज की दावत उड़ाते कुत्ते
I can't stop watching this pic.twitter.com/7dVuVErHAj
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) June 20, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2024 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

