वायरल

कालू बोलकर बार-बार कुत्ते को चिढ़ाना पड़ा भारी, जानवर ने शख्स को कुछ इस तरह से सिखाया सबक (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कुत्ते को बार-बार कालू कहकर परेशान करता है, जिससे जानवर को गुस्सा आ जाता है और वो अपने अंदाज में शख्स को ऐसा सबक सिखाता है, जिसे वो जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा.

कालू बोलकर बार-बार कुत्ते को चिढ़ाना पड़ा भारी, जानवर ने शख्स को कुछ इस तरह से सिखाया सबक (Watch Viral Video)
कुत्ते को छेड़ना पड़ा भारी (Photo Credits: X)

Dog Viral Video: सड़क पर जानवरों (Animals) के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और इससे जुड़े कई विचलित करने वाले वीडियो भी देखने को मिलते हैं. कई लोग बिना किसी वजह के बेजुबान जानवरों को परेशान करते हैं और ये बेजुबान भी काफी देर तक बर्दाश्त करते हैं, लेकिन जब बर्दाश्त नहीं होता है तो फिर ये रिएक्ट करते हुए परेशान करने वाले को अच्छे से सबक सिखाना भी जानते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स कुत्ते (Dog) को बार-बार कालू (Kaalu) कहकर परेशान करता है, जिससे जानवर को गुस्सा आ जाता है और वो अपने अंदाज में शख्स को ऐसा सबक सिखाता है, जिसे वो जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा.

इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 427.3k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक ने लिखा है- कुत्ते ने क्या खूब सबक सिखाया है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- एक कुत्ता भी जानता है क्या होती है नस्लवादी टिप्पणी. यह भी पढ़ें: Viral Video: नदी में डूब रहा था कुत्ता, बेजुबान जानवर की जान बचाने के लिए लोगों ने बनाई ह्यूमन चेन

कुत्ते ने सिखाया शख्स को सबक

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान के पास एक कुत्ते को दो लड़के बेवजह परेशान कर रहे हैं. इस दौरान वीडियो बनाते हुए एक लड़का कहता है, हेलो गाइज, ये हमारा दोस्त है, जब भी हम इसे कालू कहकर बुलाते हैं तो यह चिढ़ जाता है. इतने में लड़के का दोस्त उसे 'कालू ओ कालू' कहकर परेशान करने लगता है. कालू सुनते ही कुत्ते को गुस्सा आ जाता है और वो दोनों में से एक लड़के पर हमला कर देता है. कुत्ता लड़के पैर पर बुरी तरह से काट लेता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2024 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).