दो लोगों को पीछे बिठाकर बाइक चलाता दिखा कुत्ता, Viral Video देख चकरा जाएगा आपका दिमाग
क्या आपने कभी कुत्ते को मालिक को पीछे बिठाकर बाइक चलाते हुए देखा है? नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोगों को पीछे बिठाकर कुत्ता मजे से बाइक चलाता दिख रहा है.
Dog Viral Video: घर के पालतू जानवर (Pet Animals) खासकर कुत्ते (Dogs) परिवार के सदस्य की तरह होते हैं, इसलिए परिवार के लोग कहीं बाहर जाते हैं तब भी अपने पालतू जानवर को साथ ले जाते हैं. कुत्ते घर की रखवाली करने के साथ-साथ अपने मालिक की कई कामों में मदद भी करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी कुत्ते को मालिक को पीछे बिठाकर बाइक चलाते हुए देखा है? नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो लोगों को पीछे बिठाकर कुत्ता (Dog) मजे से बाइक चलाता दिख रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से बेखौफ होकर दो लोग बाइक की पिछली सीट पर बैठे हैं और आगे वाली सीट पर बैठकर कुत्ता मजे से बाइक चला रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर लोगों का दिमाग चकरा रहा है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2022 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

