वायरल

खेतों में ट्रैक्टर चलाते कुत्ते ने अपनी तरफ खींच लिया सबका ध्यान, Viral Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

कुत्तों की वफादारी के कई उदाहरण सोशल मीडिया पर देखने को भी मिलते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर खेतों में ट्रैक्टर चलाते कुत्ते का एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बिल्कुल इंसानों की तरह स्टेयरिंग पकड़ कर खेतों में ट्रैक्टर चलाता दिख रहा है. कड़ी धूप में खेतों में ट्रैक्टर चलाते कुत्ते को देख लोग उसके टैलेंट की जमकर सराहना कर रहे हैं.

खेतों में ट्रैक्टर चलाते कुत्ते ने अपनी तरफ खींच लिया सबका ध्यान, Viral Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान
ट्रैक्टर चलाता कुत्ता (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: इसमें कोई दो राय नहीं है कि कुत्ते (Dog) इंसानों के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं और उनके प्रति इतने वफादार होते हैं कि समय आने पर वो मालिक की जान बचाने के लिए खुद को भी कुर्बान कर देते हैं. कुत्तों की वफादारी के कई उदाहरण सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को भी मिलते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर खेतों में ट्रैक्टर चलाते कुत्ते (Dog) का एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. बिल्कुल इंसानों की तरह स्टेयरिंग पकड़ कर खेतों में ट्रैक्टर चलाता दिख रहा है. कड़ी धूप में खेतों में ट्रैक्टर चलाते कुत्ते को देख लोग उसके टैलेंट की जमकर सराहना कर रहे हैं. इस वीडियो को @buitengebieden नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इस पर एक यूजर ने लिखा है- ट्रैक्टर चलाना वाकई बड़ा मुश्किल है, डॉगी को जरूर अच्छी ट्रेनिंग मिली होगी. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- मैं इस वीडियो को देखने के बाद काफी ज्यादा हैरान हूं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2022 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).