Desi Jugaad: भीषण गर्मी में धूप से बचने के साइकिल पर शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, Viral Video देख आप भी करेंगे सराहना
भीषण गर्मी में दोपहर की धूप में सड़क पर निकलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में एक शख्स ने चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए अपनी साइकिल पर गजब का जुगाड़ लगाया है, जिसे देखकर लोग उसकी सराहना कर रहे हैं.
Desi Jugaad Viral Video: इन दिनों देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी (Summer) अपना प्रचंड रूप दिखा रही है, ऐसे में चिलचिलाती गर्मी (Scorching Heat) में सड़क पर निकलते समय धूप से खुद को बचाने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं. खासकर, दोपहर की धूप में सड़क पर निकलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में एक शख्स ने चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए अपनी साइकिल (Cycle) पर गजब (Desi Jugaad) का जुगाड़ लगाया है, जिसे देखकर लोग उसकी सराहना कर रहे हैं.
शख्स ने साइकिल के चारों तरफ लकड़ी का एक फ्रेम बना दिया है, जिसके नीचे छोटे-छोटे टायर लगे हैं, जिससे साइकिल चलाते समय शख्स कोई दिक्कत नहीं हो रही है. इस लकड़ी के फ्रेम के ऊपर शख्स ने कपड़े डाल रखे हैं, ताकि उसे धूप से राहत मिलती रहे. इस वीडियो को देखने के बाद लोग शख्स के इस जबरदस्त जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Jugaad Viral Video: गर्मी से बचने का खतरनाक जुगाड़, शख्स के कारनामे को देख चकरा जाएगा दिमाग
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2023 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

