वायरल

Viral Video: रेस्टोरेंट परोसे गए सूप में मिला मरा हुआ चूहा, वायरल वीडियो देख उड़े लोगों के होश

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रेस्टोरेंट में एक महिला को सूप सर्व किया गया, लेकिन जैसे ही महिला उसे खाने वाली थी उसकी नजर उसमें पड़े मरे हुए चूहे पर पड़ी. सूप में मरे हुए चूहे को देखकर महिला के होश ही उड़ गए.

Viral Video: रेस्टोरेंट परोसे गए सूप में मिला मरा हुआ चूहा, वायरल वीडियो देख उड़े लोगों के होश
सूप में मिला मरा हुआ चूहा (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: अधिंकाश लोग होटलों और रेस्टोरेंट (Restaurant) में अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ डिनर (Dinner) का आनंद लेते हैं. होटल पहुंचने के बाद लोग अपने पसंद की खाने की चीजों का आर्डर देते हैं और होटलों में साफ-सफाई का भी खासा ख्याल रखा जाता है, बावजूद इसके अगर आपके खाने में कोई मरा हुआ जीव मिल जाए तो फिर क्या होगा? जी हां, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें रेस्टोरेंट में एक महिला को सूप (Soup) सर्व किया गया, लेकिन जैसे ही महिला उसे खाने वाली थी उसकी नजर उसमें पड़े मरे हुए चूहे पर पड़ी. सूप में मरे हुए चूहे (Dead Rat) को देखकर महिला के होश ही उड़ गए.

बताया जा रहा है कि यह मामला संयुक्त राज्य अमेरिका के मैनहट्टन में एक रेस्टोरेंट में घटी, जहां खाने पहुंचे दो ग्राहकों की सूप में मरा हुआ चूहा मिला, जिसे लेकर उन्होंने रेस्टोरेंट के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया और फिलहाल के लिए रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया है. सूप में मिले मरे हुए चूहे के वीडियो और तस्वीरों को यूनिस एल ली नामक अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Eunice L Lee (@eunichiban)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2023 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).