वायरल
Bike Stunt With Burqa Clad Girl Video: खतरनाक स्टंट! ठाणे में चलती बाइक की टंकी पर लड़की को बैठाया, शिकायत के बाद एक्शन में पुलिस
कपल जब स्टंट कर रहा था उस दौरान उसके आसपास ट्रक और बस जैसे वाहन साथ-साथ आगे बढ़ रहे थे. थोड़ी सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी.
Team Latestly | Published: Dec 22, 2022 08:14 PM IST
(Photo Credit : Twitter)
Thane Bike Stunt With Burqa Clad Girl Video: ठाणे-भिवंडी रोड पर एक बाइक सवार कपल के स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सड़क पर दौड़ती बाइक पर युवती बाइक की टंकी पर बैठी हुई है, जबकि युवक बाइक चला रहा है. युवक जब स्टंट कर रहा था उस दौरान उसके आसपास ट्रक और बस जैसे वाहन साथ-साथ आगे बढ़ रहे थे. थोड़ी सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी.
वीडियो वायरल होते ही ठाणे पुलिस हरकत में आ गई, पुलिस ने ट्वीट कर लिखा "ठाणे सिटी पुलिस से संपर्क करने के लिए धन्यवाद. आपकी सूचना आवश्यक कार्रवाई हेतु यातायात नियंत्रण कक्ष ठाणे शहर को सूचित कर दी गई है."
फुटेज के अंत में बाइकर वीडियो बनाने वाले शख्स से भिड़ जाता है. यह जानने पर कि उसका और उसकी महिला यात्री का वीडियो बनाया जा रहा है, बाइक सवार ने अपना वाहन सड़क किनारे खड़ा कर देता है और वीडियोग्राफर पर भड़क उठता है.
ठाणे शहर पोलिसांशी संपर्क साधल्याबाबत धन्यवाद. आपली माहिती वाहतूक नियंत्रण कक्ष ठाणे शहर यांना आवश्यक कार्यवाहीसाठी कळविली आहे.
— Thane City Police -ठाणे शहर पोलीस (@ThaneCityPolice) December 22, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2022 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

