54 Detonators Found in Mumbai: क्या पूरी मुंबई को बम से उड़ाने का था प्लान? कल्याण रेलवे स्टेशन के पास मिले 54 डेटोनेटर, जांच एजेंसियों के उड़े होश
लोकसभा चुनाव से पहले किसी बड़ी आतंकी घटना की आहट ने हर किसी को हिला कर रख दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर है जिसका इस्तेमाल पहाड़ों को तोड़ने के लिए किया जाता है.
मुंबई में कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के बाहर आज लगभग विस्फोटक 54 डेटोनेटर बरामद हुए, जिसके बाद पुलिस ही नहीं बल्कि सभी अन्य सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए हैं. लोकसभा चुनाव से पहले किसी बड़ी आतंकी घटना की आहट ने हर किसी को हिला कर रख दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर है जिसका इस्तेमाल पहाड़ों को तोड़ने के लिए किया जाता है. पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि यह रेलवे स्टेशन के पास कैसे पहुंचा, क्या कोई इसे भूल गया या किसी ने जानबूझकर इसे यहीं पर छोड़ दिया.
An explosive substance and 54 detonators were found on platform number one of #Kalyan Railway Station in #Maharashtra. Further investigation. pic.twitter.com/ThnMxRqm0M
— Lokmat Times (@lokmattimeseng) February 21, 2024
पुलिस कल्याण रेलवे स्टेशन के पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं. इस मामले की जांच चल रही है. रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने मध्य रेलवे (सीआर) मार्ग पर भीड़भाड़ वाले स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर बक्सों को लावारिस पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत एक डॉग स्क्वाड और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीडीएस) के कर्मियों को बुलाया गया. अधिकारी ने कहा, कल्याण जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है, हालांकि उन्होंने अभी तक जब्ती के संबंध में मामला दर्ज नहीं किया है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2024 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

