ताइवान के रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा है खतरनाक जानवर का पैर, अजीबो-गरीब डिश को देख उड़ जाएंगे आपके होश (Watch Viral Video)
ताइवान के एक रेस्टोरेंट से अजीबो-गरीब डिश का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खतरनाक जानवर का पैर ग्राहकों को खाने में परोसा जा रहा है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अजीबो-गरीब खाने की चीजों के वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग चकरा जाता है. इस बीच ताइवान (Taiwan) के एक रेस्टोरेंट से अजीबो-गरीब डिश (Strange Dish) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खतरनाक जानवर का पैर ग्राहकों को खाने में परोसा जा रहा है. ताइवान न्यूज के अनुसार, युनलिन काउंटी के डूलियू शहर में एक रेस्तरों ने अपना गॉडजिला रेमन लॉन्च किया, जिसमें मुख्य सामग्री के तौर पर मगरमच्छ का मांस शामिल था. इसके साथ ही बताया गया कि इस डिश में मगरमच्छ के अगले पैर को स्टीम या ब्रेज करके तैयार किया जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की इस डिश को खाकर लोगों को उसके स्वाद के बारे में बता रही है, लेकिन इस डिश में खतरनाक जानवर के पैर देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. यह भी पढ़ें: Banana Chana Pani Puri: गुजरात का स्ट्रीट फ़ूड वेंडर बेच रहा है बनाना चना पानी पूरी, लोगों ने कहा- 'बेवकूफी की हद है'
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2023 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

