Dance In Saree and Heels: साड़ी और हील्स में महिला ने दिखाए लटके-झटके, जमीन पर लोटपोट कर किया डांस (Watch Viral Video)
साड़ी व हील्स पहनकर डांस करती महिला का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला साड़ी और हील्स पहनकर न सिर्फ लटके-झटके दिखा रही है, बल्कि वो जमीन पर लोटपोट होकर अजीबो-गरीब अंदाज में डांस कर रही है.
Dance In Saree and Heels: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन डांस से जुड़े कई मजेदार वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिसमें लोग अपना जबरदस्त डांस मूव्स दिखाकर लोगों का दिल जीत लेते हैं. लोग डांस वीडियोज (Dance Videos) देखना भी काफी पसंद करते हैं और अब साड़ी व हील्स (Saree and Heels) पहनकर डांस करती महिला का मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला साड़ी और हील्स पहनकर न सिर्फ लटके-झटके दिखा रही है, बल्कि वो जमीन पर लोटपोट होकर अजीबो-गरीब अंदाज में डांस कर रही है. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा है कि लगता है इस महिला पर भूल भुलैया वाली माताजी आ गई हैं. इस वीडियो को hauterrfly नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग हंसी से लोटपोट हो रहे हैं. यह भी पढ़ें: दादी ने ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ पर धमाकेदार अंदाज में किया डांस, लटके-झटके देख उड़े लोगों के होश (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2023 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

