दादी ने ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ पर धमाकेदार अंदाज में किया डांस, लटके-झटके देख उड़े लोगों के होश (Watch Viral Video)
एक बुजुर्ग दादी के धमाकेदार डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. वीडियो में एक उम्रदराज दादी मोनिका ओ माय डार्लिंग गाने पर धमाकेदार अंदाज में न सिर्फ डांस कर रही हैं, बल्कि दूसरी महिलाओं को भी कड़ी टक्कर दे रही हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर भाभियों, आंटियों के डांस वीडियो अक्सर देखने को मिलते हैं, जो बॉलीवुड के गानों (Bollywood Songs) पर लटके-झटक दिखाती हुई नजर आती हैं. इसी कड़ी में एक बुजुर्ग दादी (Grandma) के धमाकेदार डांस (Dance) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. वीडियो में एक उम्रदराज दादी 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' गाने पर धमाकेदार अंदाज में न सिर्फ डांस कर रही हैं, बल्कि दूसरी महिलाओं को भी कड़ी टक्कर दे रही है. डांस के दौरान दादी की एनर्जी देखने लायक है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर viralbhayani ने शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- दादी जी क्या बात है. इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- जिंदगी जियो तो ऐसे जियो, जबकि एक अन्य ने लिखा है- दादी जी ने डांस के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है. यह भी पढ़ें: Dadi Dance Viral Video: दादी ने किया धमाकेदार नागिन डांस, एनर्जी देखकर दंग रह जाएंगे आप
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2023 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

