साइकिल से ले जाते समय सिलेंडर में लगी आग, Viral Video में देखें कैसे अनुभवी शख्स ने पल भर निकाला इसका समाधान
वायरल हो रहे वीडियो में सिलेंडर में आग लगने के बाद तीन लोग मिलकर उसे बुझाने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं, लेकिन जब असफल हो जाते हैं तो एक अनुभव शख्स पल भर में उसका समाधान निकालकर आग पर काबू पा लेता है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें साइकिल से ले जाते समय अचानक से सिलेंडर (Cylinder) में आग लग जाती है. सिलेंडर में आग लगने के बाद तीन लोग मिलकर उसे बुझाने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं, लेकिन जब असफल हो जाते हैं तो एक अनुभवी शख्स पल भर में उसका समाधान निकालकर आग पर काबू पा लेता है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से आग लगने के बाद तीन लोग इस पर काबू पाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाते हैं. तभी वहां एक शख्स पहुंचता है और पलक झपकते ही वो सिलेंडर में लगी आग पर काबू पा लेता है.
इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- अनुभव ज्ञान से अधिक मजबूत है. उन्होंने 10 सेकेंड में समस्या हल कर दी. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 22 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और लोग आग बुझाने वाले शख्स की सराहना कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: यूपी के बदायूं में खेत से निकला विशालकाय अजगर, बुजुर्ग व्यक्ति ने सांप के जबड़े को पकड़कर घसीटा और फिर...
देखें वीडियो-
Experience is stronger than knowledge.
He solved the problem in 10 seconds!
— Figen (@TheFigen_) February 29, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2024 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

