वायरल

बीच सड़क पर घूमता नजर आया शिकारी मगरमच्छ, रिहायशी इलाके में जानवर को देख घबराए लोग (Watch Viral Video)

बताया जा रहा है कि यह वीडियो साउथ कैरोलिना का है, जहां एक मगरमच्छ सड़क को पार करता दिख रहा है. रिहायशी इलाके में मगरमच्छ को देख लोगों में खलबली मच गई और इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं.

बीच सड़क पर घूमता नजर आया शिकारी मगरमच्छ, रिहायशी इलाके में जानवर को देख घबराए लोग (Watch Viral Video)
सड़क पर सैर करता मगरमच्छ (Photo Credits: Twitter)

Crocodile Viral Video: मगरमच्छ (Crocodile) को पानी का खूंखार शिकारी जानवर माना जाता है, जो पानी के अंदर और जमीन पर रहकर भी पल भर में अपने शिकार का काम तमाम कर देता है. यही वजह है कि मगरमच्छ से अन्य जंगली जानवर (Wild Animals) और इंसान भी दूरी बनाकर रखना ही पसंद करते हैं. ऐसे में जरा सोचिए अगर पानी का यह खूंखार शिकारी जानवर बीच सड़क पर टहलता हुआ नजर आ जाए तो क्या होगा, जाहिर सी बात है कि मगरमच्छ को देखकर लोगों में खलबली मच जाएगी. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक खूंखार मगरमच्छ बीच सड़क पर सैर करता दिख रहा है.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो साउथ कैरोलिना का है, जहां एक मगरमच्छ सड़क को पार करता दिख रहा है. रिहायशी इलाके में मगरमच्छ को देख लोगों में खलबली मच गई और इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- वह चीज सचमुच एक बच्चे को खा सकती है. दूसरे यूजर ने लिखा है- खुशी है कि सड़क पार करते हुए हम इसके साथ नहीं थे.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2023 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).