वायरल

खौफनाक! नशे में धुत दो दोस्तों का बिगड़ा संतुलन, लड़खड़ाकर गिरे लिफ्ट के नीचे (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर नशे में धुत दो दोस्तों का वीडियो वायरल हो रहा है, जो लिफ्ट के पास जाते हैं और तभी उसका संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे वो लड़खड़ाकर लिफ्ट के नीचे गिर जाते हैं. दिल दहला देने वाली यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

खौफनाक! नशे में धुत दो दोस्तों का बिगड़ा संतुलन, लड़खड़ाकर गिरे लिफ्ट के नीचे (Watch Viral Video)
लिफ्ट के नीचे गिरे दो दोस्त (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: तंबाकू, सिगरेट (Tobacco, Cigarettes) और शराब (Alcohol)  के सेवन को सेहत के लिए हमेशा से ही घातक माना जाता है, बावजूद इसके लोग इससे परहेज करने के बजाय जमकर नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं. शराब पीने के बाद व्यक्ति नशे में धुत तो होता ही है, साथ ही उसके किसी न किसी हादसे का शिकार होने की संभावना भी बढ़ जाती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर नशे में धुत दो दोस्तों का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो लिफ्ट के पास जाते हैं और तभी उसका संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे वो लड़खड़ाकर लिफ्ट के नीचे गिर जाते हैं. दिल दहला देने वाली यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) में कैद हो गई. इस घटना के फौरन बाद गार्ड के साथ-साथ वहां पुलिसकर्मी भी पहुंचते हैं और काफी मशक्कत के बाद दोनों को किसी तरह से बाहर निकाला जाता है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2023 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).