वायरल

बीच सड़क पर आराम फरमाते शेरों को देख रुका गाड़ियों का काफिला, डर के मारे हुए पर्यटकों का बुरा हाल (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर शेरों से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करीब तीन शेर बीच सड़क पर लेटकर आराम फरमाने लगते हैं और उन्हें देखकर पर्यटकों की गाड़ियों का काफिला वहीं थम जाता है.

बीच सड़क पर आराम फरमाते शेरों को देख रुका गाड़ियों का काफिला, डर के मारे हुए पर्यटकों का बुरा हाल (Watch Viral Video)
बीच सड़क पर आराम फरमाते शेर (Photo Credits: Twitter)

Lions Viral Video: जंगल के राजा शेर (Lion) को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है, इसलिए दूसरे जंगली जानवर (Wild Animals) भी इस खूंखार शिकारे से दूर ही रहना पसंद करते हैं. ऐसे में भला इंसान कहां शेरों का सामना कर सकता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर शेरों (Lions) से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें करीब तीन शेर बीच सड़क पर लेटकर आराम फरमाने लगते हैं और उन्हें देखकर पर्यटकों की गाड़ियों का काफिला वहीं थम जाता है. शेरों के अपने सामने देख पर्यटकों की डर के मारे इस कदर हालत खराब हो जाती है कि सभी अपनी गाड़ी दूर ही रोक देते हैं. शेरों के बगल से गुजरने की हिम्मत कोई भी नहीं जुटा पा रहा है. इस रोमांचक वीडियो को @buitengebieden नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2022 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).