वायरल

Prank Viral Video: दोस्तों के प्रैंक से हुई युवक की हालत खराब, वायरल वीडियो में देखें किस तरह से लगा उसे गहरा सदमा

इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रैंक का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक आधी रात को अपने घर के किचन में कुछ खा रहा होता है, तभी किचन की खिड़की में उसे ऐसा कुछ दिखता है कि वो घबराकर जमीन पर गिर जाता है.

Prank Viral Video: दोस्तों के प्रैंक से हुई युवक की हालत खराब, वायरल वीडियो में देखें किस तरह से लगा उसे गहरा सदमा
प्रैंक से हुई युवक का हालत खराब (Photo Credits: Instagram)

Prank Viral Video: लोग अक्सर ऊटपटांग और अजीबो-गरीब हरकतों से अपने दोस्तों या पार्टनर का मजाक उड़ाने या फिर उसे डराने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार प्रैंक (Prank) करना सामने वाले के लिए घातक भी साबित हो सकता है. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर प्रैंक का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Prank Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक युवक आधी रात को अपने घर के किचन में कुछ खा रहा होता है, तभी किचन की खिड़की में उसे ऐसा कुछ दिखता है कि वो घबराकर जमीन पर गिर जाता है. दरअसल, उसका दोस्त डरावना मुखौटा पहनकर अचानक युवक के सामने आ जाता है, जिससे वो इस कदर घबरा जाता है कि सीधे जमीन पर गिर पड़ता है. जब उसके दोस्तों को एहसास होता है कि उनके प्रैंक से उसकी हालत खराब हो गई है तो वो फौरन उसके पास आते हैं और उसे संभालने की कोशिश करते हैं. दोस्तों के इस मजाक से युवक को गहरा सदमा लग गया और एक पल के लिए तो ऐसा लगा जैसे उसकी जान ही चली जाएगी.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2022 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).