वायरल

Bike On Bike VIDEO: किश्त नहीं चुकाया तो बाइक पर लादकर उठा ले गए गाड़ी, फाइनेंस कर्मियों का वीडियो वायरल

कर्ज की वसूली के लिए आए एक किसान की बाइक को कर्मचारियों ने जब्त कर लिया. हालांकि, जब्त किए गए मोटरसाइकिल को बाइक के जरिए ले जाया गया.

Bike On Bike VIDEO: किश्त नहीं चुकाया तो बाइक पर लादकर उठा ले गए गाड़ी, फाइनेंस कर्मियों का वीडियो वायरल
(Photo Credit : Twitter)

Bike On Bike VIDEO: छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) में कर्ज की वसूली के लिए आए एक किसान की बाइक को कर्मचारियों ने जब्त कर लिया. हालांकि, जब्त किए गए मोटरसाइकिल को बाइक के जरिए ले जाया गया. घटना वैजापुर तालुका के रोटेगांव की है. बाइक पर दूसरी बाइक ले जाते कर्मचारी का वीडियो  वायरल हो रहा है.

किसान ने कुछ दिन पहले फायनेंस पर बाइक खरीदा था. हालांकि, जब उसने रूपए समय पर नहीं चुकाए तो गुरुवार को दो कर्मचारी रोटेगांव में किसान के घर गए. किसान ने भुगतान करने में असमर्थता दिखाई तो कर्मचारियों ने बाइक जब्त कर ली. चाभी ना मिलने की वजह से कर्मचारियों ने किसान की बाइक उठाई और अपने साथ बाइक के ऊपर ही उसे लेकर वैजापुर वित्त कार्यालय के लिए रवाना हो गए.  घटना के बाद संबंधित किसान ने बकाया राशि का भुगतान कर बाइक को वापस ले लिया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2023 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).