कैशियर की तरह नोटों की गिनती करने में व्यस्त दिखी बिल्ली, एकाग्रता देख आप भी रह जाएंगे दंग (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर इन दिनों बिल्ली मौसी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बिल्ली बैंक के कैशियर की तरह बेड पर बैठकर नोटों की गिनती करने में व्यस्त दिखाई दे रही है. उसकी एकाग्रता देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कुत्ते (Dog), बिल्ली (Cat) जैसे पालतू जानवरों (Pet Animals) के वीडियो न सिर्फ शेयर किए जाते हैं, बल्कि उन्हें काफी पसंद भी किया जाता है. घर में परिवार के सदस्यों की तरह रहने वाले जानवर कई बार ऐसी हरकतें करने लगते हैं, जिन्हें देखकर चेहरे पर एकाएक मुस्कान आ जाती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों बिल्ली मौसी का एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बिल्ली बैंक के कैशियर की तरह बेड पर बैठकर नोटों की गिनती करने में व्यस्त दिखाई दे रही है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से बेड पर बैठकर बिल्ली नोटों की गिनती कर रही है. इस दौरान उसकी एकाग्रता देखते ही बनती है, जिसे देख कोई भी हैरत में पड़ सकता है. इस मजेदार वीडियो को @Yoda4ever नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- कैटनिप डीलर. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 2.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: बिल्ली मौसी ने कुत्ते को मारा जोरदार थप्पड़, जानवर ने रिएक्शन को देख हंस पड़ेंगे आप (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Catnip dealer..🐈🐾💵😅 pic.twitter.com/ZWj6M1YQTR
— 𝕐o̴g̴ (@Yoda4ever) December 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2023 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

