Viral Video: कई लोग जानवरों पर अत्याचार करते है तो वही कई जानवरों से काफी प्यार करते है और हमेशा उनकी मदद करते है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसको देखकर आपको भी लगेगा की इंसानियत अभी जिंदा है. वीडियो में आप देख सकते है की एक सड़क पर तेज रफ्तार से वाहनों की आवाजाही हो रही है और एक श्वान सड़क पार नहीं कर पा रहा था और जिसके कारण वो डिवाइडर से चिपककर डरने के मारे बैठा था, ऐसे में एक शख्स सड़क पार करके आता है और उस श्वान के पास जाता है और फिर उसको उठाकर सड़क के इस किनारे लाकर छोड़ता है. इस वीडियो को देखने के बाद आप भी इस शख्स की तारीफ़ किये बिना नहीं रहेंगे. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @vani_mehrotra नाम का हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े :Assistance Dog Day 2024: कब और क्यों मनाया जाता है सहायक श्वान दिवस? जानें इसका आशय, इतिहास एवं सहायक श्वान के रोचक तथ्य!

देखें वीडियो :

 

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)