वायरल

Viral Video: बहन को बचाने के लिए कुत्तों से भिड़ गया बहादुर बच्चा, वीडियो ने लोगों का जीता दिल

वीडियो में आप देख सकते हैं एक बच्चा अपनी बहन के साथ सुनसान सड़क पर जा रहा होता है तभी दो कुत्ते सामने आ जा जाते हैं.

Viral Video: बहन को बचाने के लिए कुत्तों से भिड़ गया बहादुर बच्चा, वीडियो ने लोगों का जीता दिल
(Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social media) पर हमेशा कुछ ना कुछc होता ही रहता है. कुछ वीडियो लोगोंको हैरानी में डाल देते हैं तो कुछ, लोगों का दिल जीत लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. इस वीडियो में एक मासूम बच्चा बड़ी बहादुरी के साथ अपनी बहन को कुत्तों से बचा रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं एक बच्चा अपनी बहन के साथ सुनसान सड़क पर जा रहा होता है तभी दो कुत्ते सामने आ जा जाते हैं.

कुत्ते को देखकर लड़की डर जाती है और भागने लगती है. तभी दो और कुत्ते वहां पहुंच जाते हैं, लेकिन इन कुत्तों को देखकर लड़का बिल्कुल ही नहीं घबराता है बल्कि उसका सामना करता है. कुत्ते उस लड़के को घेर लेते हैं, इसके बावजूद वो डरता नहीं है और उल्टा कुत्तों को डराने की कोशिश करता है. बच्चा कुत्तों को डरा देता है और सभी उल्टे पांव वहां से भाग खड़े होते हैं. यह पूरा मामला पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो जाता है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2022 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).