भरे बाजार में ‘आ रे प्रीतम प्यारे’ गाने पर डांस कर लड़के ने उड़ाया गर्दा, लटके-झटके देख उड़े सबके होश (Watch Viral Video)
दिल्ली के भरे बाजार में डांस करके गर्दा उड़ाते लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों की भीड़ के बीच अचानक से लड़के को ताबड़तोड़ डांस करते देख लोग हैरान हो जाते हैं. डांस के दौरान बैकग्राउंड में 'राउडी राठौड़' का गाना 'आ रे प्रीतम प्यारे' बजते हुए सुना जा सकता है.
Dance Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए लोग किसी भी हद तक गुजरने को तैयार रहते हैं. कुछ लोग रील्स (Reels) या वीडियो (Video) बनाने के लिए कहीं भी डांस करना शुरु कर देते हैं. इसी कड़ी में दिल्ली (Delhi) के भरे बाजार में डांस (Dance) करके गर्दा उड़ाते लड़के का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. लोगों की भीड़ के बीच अचानक से लड़के को ताबड़तोड़ डांस करते देख लोग हैरान हो जाते हैं. डांस के दौरान बैकग्राउंड में 'राउडी राठौड़' का गाना 'आ रे प्रीतम प्यारे' बजते हुए सुना जा सकता है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही लड़का डांस करना शुरु करता है, वहां से गुजरने वाली आंटियां, लड़कियां घूर-घूर कर उसे देखने लगती हैं, लेकिन लड़का बेफिक्र होकर अपने लटके-झटके दिखाना जारी रखता है. सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया है कि काम ऐसा करो, जिसे पूरा मार्केट देखे, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- उर्फी और राखी से तो बेहतर ही है. यह भी पढ़ें: Viral Video: बेशरम रंग पर छोटी सी बच्ची ने किया गजब का डांस, क्यूटनेस देख फिदा हुए लोग
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2023 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

