Viral Video: बेशरम रंग पर छोटी सी बच्ची ने किया गजब का डांस, क्यूटनेस देख फिदा हुए लोग
बेशरम रंग गाने पर एक छोटी सी बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टीवी पर बेशरम रंग गाने को देखकर बच्ची गजब का डांस करती है. डांस करते समय बच्ची की क्यूटनेस को देखकर लोग उस पर फिदा हो रहे हैं.
Viral Video: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' (Pathan) के 'बेशरम रंग' (Besharam Rang) गाने की खुमारी अब भी लोगों पर छाई हुई है. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी अक्सर लोग इस गाने पर अपने डांस वीडियो बनाकर शेयर करते हैं. इसी कड़ी में बेशरम रंग गाने पर एक छोटी सी बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें टीवी पर बेशरम रंग गाने को देखकर बच्ची गजब का डांस करती है. डांस करते समय बच्ची की क्यूटनेस को देखकर लोग उस पर फिदा हो रहे हैं. लोगों को यह वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि वो इसे बार-बार देख रहे हैं.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Patodi’s Ayronic Life नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई है. एक यूजर ने लिखा है- ये बच्ची जरूर आगे चलकर सुपरस्टार बनेगी, जबकि एक अन्य ने लिखा है- इस बच्ची ने तो दिल जीत लिया. यह भी पढ़ें: अचानक डांस करने लगा पहली बार चलने की कोशिश करने वाला बच्चा, Viral Video देख खुश हो जाएगा आपका दिल
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2023 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

