Viral Video: काबीनी जंगल में एक साथ सैर करते दिखे ब्लैक पैंथर और तेंदुआ, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
इन दिनों सोशल मीडिया पर कर्नाटक के काबीनी जंगल में एक साथ सैर करते ब्लैक पैंथर और तेंदुए का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. बताया जा रहा है कि फोटोग्राफर शाज़ जंग ने इस दुर्लभ नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया.
Black Panther and Leopard Viral Video: ब्लैक पैंथर (Black Panther) और तेंदुए (Leopard) को एक साथ देख पाना वाकई काफी दुर्लभ माना जाता है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर कर्नाटक (Karnataka) के काबीनी जंगल (Kabini Forest) में एक साथ सैर करते ब्लैक पैंथर और तेंदुए का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. बताया जा रहा है कि फोटोग्राफर शाज़ जंग ने इस दुर्लभ नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से जिगरी दोस्त की तरह ब्लैक पैंथर और तेंदुआ जंगल में सैर करते हुए नजर आ रहे हैं. यह मनमोहक नजारा लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
इस वीडियो को @gunsnrosesgirl3 नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- काबीनी वन में एक ब्लैक पैंथर और उसका साथी. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 8.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Pic: खूंखार तेंदुए के साथ रेस लगाता दिखा ब्लैक पैंथर, अद्भुत नजारे को देख नहीं होगा आंखों पर यकीन
ब्लैक पैंथर और तेंदुआ एक साथ
A Black panther and his partner in the Kabini Forrest
📹 Shaaz Jung
— Science girl (@gunsnrosesgirl3) December 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2023 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

