Udaipur Murder: जेल में बंद हत्यारोपियों को परोसी जाएगी बिरयानी? राजस्थान पुलिस ने बताई क्या है सच्चाई
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि हत्या के आरोपियों को जेल में बिरयानी खिलाई जाएगी. राजस्थान पुलिस ने इस पोस्ट को फर्जी बताया है और उसका खंडन किया है.
जयपुर: उदयपुर (Udaipur) में दर्जी की हत्या के बाद से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि हत्या के आरोपियों को जेल में बिरयानी खिलाई जाएगी. राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने इस पोस्ट को फर्जी बताया है और उसका खंडन किया है.
फर्जी पोस्ट में लिखा गया है कि - "गिरफ्तारी के बाद, उदयपुर के दो हत्यारों को राजस्थान की जेल में बिरयानी परोसी जाएगी. अगर यह यूपी (उत्तर प्रदेश) में होती तो क्या होता?"
राजस्थान पुलिस पुलिस के मुताबिक इस खबर को एक न्यूज चैनल के एंकर समेत कई लोगों ने ट्वीट किया था, जिन्होंने अब इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है. इसके बाद से यह फेक न्यूज वायरल हो रही है.
राजस्थान पुलिस ने कहा कि उदयपुर में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अपराधियों के साथ पुलिस नरमी से पेश नहीं आएगी. हम राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं."
आपको बता दें कि उदयपुर के 48 वर्षीय दर्जी कन्हैया लाल की दो लोगों ने हत्या कर दी थी. हमलावरों ने हत्या का वीडियो भी बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया था. दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
#सोशल_मीडिया पर वायरल हो रही है एक फेक न्यूज। ये सरासर गलत है। #उदयपुर में जघन्य अपराधियों के खिलाफ #राजस्थान_पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी।
पुलिस असामाजिक तत्वों से नरमी से नहीं आएगी पेश।
प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए #राजस्थान_पुलिस है कटिबद्ध। pic.twitter.com/arcWua5oX3
— Rajasthan Police (@PoliceRajasthan) June 29, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2022 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

