Viral Video: 16 सेकंड में 2 बार मौत को दिया चकमा, शख्स को जिंदा देख लोग हैरान, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
वीडियो में एक शख्स हेलमेट की वजह से दो बार मरते-मरते बचता है. वो तो गनीमत रहती है कि उसने हेलमेट पहना हुआ होता है, वरना उसकी सिर ही बुरी तरह से फट जाता.
Biker Saved Twice By Helmet: भारत में आमतौर पर देखने को मिलता है कि लोग सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर गाड़ी चलाते हैं. बाइक सवार हेलमेट नहीं पहनते और ऐसे में हादसा जानलेवा बन जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा.
वीडियो में एक शख्स हेलमेट की वजह से दो बार मरते-मरते बचता है. एक कार वाला सड़क पार करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार वहां पहुंच जाता है और वो कार से टकरा जाता है. कार से टकराते ही बाइक घिसटते हुए दूर चली जाती है और एक पोल से टकरा जाती है. वहीं बाइक सवार भी बाइक से गिरकर दूर तक घिसटते हुए चला जाता है. हालांकि जैसे ही वो उठने की कोशिश करता है, उसके सिर पर अचानक पोल ही गिर जाता है. वो तो गनीमत रहती है कि उसने हेलमेट पहना हुआ होता है, वरना उसकी सिर ही बुरी तरह से फट जाता.
इसवीडियो को दिल्ली पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि भगवान भी उसी की मदद करते हैं, जो हेलमेट पहनते हैं.
God helps those who wear helmet !#RoadSafety#DelhiPoliceCares pic.twitter.com/H2BiF21DDD
— Delhi Police (@DelhiPolice) September 15, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2022 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

