देश

Bihar: शादी समारोह में जयमाला के दौरान बड़ा हादसा, छत का छज्जा गिरने से कई लोग हुए घायल (Watch Video)

बिहार के गया में शादी समारोह के दौरान जयमाला देख रहे लोगों के साथ एक बड़ा हादसा हो गया, जिसके चलते कई लोग घायल हो गए. इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला के दौरान अचानक छत का छज्जा टूटकर गिर जाता है, जिससे यह बड़ा हादसा हो जाता है.

Bihar: शादी समारोह में जयमाला के दौरान बड़ा हादसा, छत का छज्जा गिरने से कई लोग हुए घायल (Watch Video)
जयमाला के दौरान बड़ा हादसा (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: बिहार (Bihar) के गया (Gaya) में शादी समारोह (Wedding Ceremony) के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसके चलते कई लोग घायल हो गए. इस घटना का हैरान करने वाला वीडियो (Video) सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी समारोह में जयमाला के दौरान अचानक छत का छज्जा गिर जाता है और उसके साथ कई लोग गिरकर जख्मी हो जाते हैं. बताया जा रहा है कि छत पर खड़े होकर लोग जयमाला देख रहे थे, लेकिन ज्यादा भार पड़ने की वजह छज्जा टूटकर गिर गया. रिपोर्ट्स की मानें तो इमामगमज के सिद्धूपुर पंचायत में यह घटना घटी है. हालांकि राहत की बात तो यह है कि इस हादसे में लोग केवल जख्मी हुए हैं और किसी को कई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है. यह भी पढ़ें: Bihar: विवाह समारोह में नाच के दौरान चली गोली, इंजीनियर की मौत

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2023 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).