वायरल

Viral Video: देखते ही देखते छोटे अजगर को निगल गया बड़ा अजगर, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक अजगर का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपने से छोटे अजगर को निगलता है. वीडियो में देखा जा सकता है एक विशालकाय अजगर अपने से छोटे अजगर को धीरे-धीरे निगलता है और देखते ही देखते उसे आधा निगल जाता है.

Viral Video: देखते ही देखते छोटे अजगर को निगल गया बड़ा अजगर, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो हुआ वायरल
अजगर को निगल गया अजगर (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर सांपों (Snakes) से जुड़े वीडियो अक्सर देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों के होश उड़ जाते हैं. कई बार सांपों को भी एक-दूसरे पर हमला करते हुए देखा जाता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक अजगर का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपने से छोटे अजगर (Python) को निगलता है. वीडियो में देखा जा सकता है एक विशालकाय अजगर अपने से छोटे अजगर को धीरे-धीरे निगलता है और देखते ही देखते उसे आधा निगल जाता है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर snakebytestv नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 5.5 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- यह सांप कुछ और भी खा सकता था. इसके अलावा अन्य लोगों ने भी हैरान करने वाली प्रतिक्रियाएं दी हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2023 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).