Bengaluru Road Rage Video: बाइकर्स की गुंडागर्दी, हॉर्न बजाने पर ड्राइवर को दी गाली, कार में की तोड़फोड़
वीडियो में दबंगों को ड्राइवर को गाली देते हुए और वाहन में तोड़फोड़ करते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार दोपहर को व्हाइटफील्ड डिवीजन के गुंजूर के वर्तुर में हुई.
Bengaluru Road Rage: कर्नाटक में रोड रेज का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां बेंगलुरु में कुछ बाइकर्स ने एक कार का शीशा तोड़ दिया. पीड़ित के शिकायत के आधार पर वरथुर पीएस में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
घटना बेंगलुरु रोड पर हुई. बाइक सवार चार युवकों ने कार को काफी नुकसान पहुंचाया है. वीडियो में दबंगों को ड्राइवर को गाली देते हुए और वाहन में तोड़फोड़ करते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार दोपहर को व्हाइटफील्ड डिवीजन के गुंजूर के वर्तुर में हुई.
वीडियो में दो बाइक सवार कार के आगे चलते दिख रहे हैं. जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है, दो बाइक सवारों को अपने दोपहिया वाहनों को रोकते और कार चालक को गाली देते हुए देखा जा सकता है. बाद में चारों युवक उनके साथ घर तक आ गए और उन्होंने कार में तोड़फोड़ की. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब एक कार चालक ने गुंजूर मुख्य सड़क पर गलत ढंग से बाइक चलाते देख हॉर्न बजाया.
An FIR has been registered in Varthur PS on the complaint of the victim.
Investigation is underway. There will be no room for such unruly behaviour or hooliganism under our watch, and will be met with severe consequences. https://t.co/unxmI2MPjB
— ಬೆಂಗಳೂರು ನಗರ ಪೊಲೀಸ್ BengaluruCityPolice (@BlrCityPolice) July 13, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2023 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

