Bengaluru Shocker: बेंगलुरु में गायों के साथ अप्राकृतिक SEX संबंध बनाता था शख्स, पुलिस ने रंगेहाथों किया गिरफ्तार
आरोपी को गायों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की आदत हो गई थी, जिसके लिए वह अपने गांव से बेंगलुरु विश्वविद्यालय ज्ञानभारती परिसर में जाता था.
बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु (Bengaluru) में गायों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध (Unnatural Sex With Cows) बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. 34 वर्षीय मंजूनाथ मांड्या जिले (Mandya) के मद्दुर शहर के पास गेज्जलागेरे गांव का निवासी है. चंद्र लेआउट पुलिस ने उसके दोस्त की शिकायत पर उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के अनुसार, आरोपी को गायों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की आदत हो गई थी, जिसके लिए वह अपने गांव से बेंगलुरु विश्वविद्यालय ज्ञानभारती परिसर (Bengaluru University Jnanabharathi) में जाता था. वह परिसर के खेतों में चरने वाली गायों को सुनसान जगहों, झाड़ियों में ले जाता और वारदात को अंजाम देता.
मंजूनाथ की इस मानसिकता के कारण उसके परिवार ने मंजूनाथ को अस्वीकार कर दिया था. बेरोजगार आरोपी फिर बेंगलुरु आया और अपने दोस्त के यहां रहने लगा. घर में गाय रखने वाले शशिकुमार के साथ रहने के दौरान आरोपी ने गायों की पूंछ काट दी और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए. शक होने पर शशिकुमार ने उसकी हरकतें देखीं और उसे रंगेहाथ पकड़ लिया. बाद में आरोपी को घसीटकर थाने ले लाया गया, पुलिस ने आरोपी पर पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
Bengaluru Shocker: 34-Year-Old Man Arrested for Unnatural Sex With Cows in Mandya #Bengaluru #Karnataka #CrimeNews #Mandya https://t.co/BahU7qLYqc
— LatestLY (@latestly) August 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2022 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

