वायरल

Viral Video: बच्चे के साथ भालू ने की जमकर मस्ती, दोनों की क्यूट शरारत का मजेदार वीडियो हुआ वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर इंसान और जानवर की दोस्ती से जुड़ा एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चे के साथ भालू जमकर मस्ती करता हुआ नजर आ रहा है.

Viral Video: बच्चे के साथ भालू ने की जमकर मस्ती, दोनों की क्यूट शरारत का मजेदार वीडियो हुआ वायरल
भालू के साथ खेलता बच्चा (Photo Credits: X)

Viral Video: आमतौर पर जंगली जानवरों (Wild Animals) से लोग दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं, क्योंकि जंगली जानवर कब आक्रामक हो जाए, यह कहना वाकई मुश्किल है. उसके विपरित कई बार ऐसे वीडियोज पर भी नजर पड़ती है, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन नहीं हो पाता है. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर इंसान और जानवर की दोस्ती से जुड़ा एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बच्चे (Child) के साथ भालू (Bear) जमकर मस्ती करता हुआ नजर आ रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि स्विमिंग पुल में शीशे के एक तरफ बच्चा उछल रहा है और उसकी दूसरी तरफ बच्चे की नकल उतारते हुए भालू भी उछलने लगता है.

भालू और बच्चा दोनों एक-दूसरे के साथ मजे से खेलते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी इस क्यूट शरारत का वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो को @HumanlikeBro नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 453k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: सड़क पर अतरंगी अंदाज में चलता दिखा भालू, उसकी हरकतें देख आप नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2023 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).