वायरल

सड़क पर अतरंगी अंदाज में चलता दिखा भालू, उसकी हरकतें देख आप नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी (Watch Viral Video)

वीडियो में एक भालू जंगल के रास्ते पर अतरंगी अंदाज में चलता है और उसकी चाल को देखकर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.

सड़क पर अतरंगी अंदाज में चलता दिखा भालू, उसकी हरकतें देख आप नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी (Watch Viral Video)
भालू का अतरंगी अंदाज (Photo Credits: X)

Bear Viral Video: एक तरफ जहां खूंखार जंगली जानवरों (Wild Animals) के बीच लड़ाई वाले वीडियो रोंगटे खड़े करने वाले होते हैं तो वहीं कुछ जानवरों की अजीबो-गरीब हरकतें देख लोग हैरत में पड़ जाते हैं. इंसानों की तरह जंगल के जानवर भी खूब मस्ती और शरारत करते हुए नजर आते हैं, जिन्हें देख लोगों का दिन बन जाता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक भालू का मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख आप चाहकर भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे. वीडियो में एक भालू जंगल के रास्ते पर अतरंगी अंदाज में चलता है और उसकी चाल को देखकर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.

इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- जब आप सुबह 3 बजे फ्रिज नहीं ढूंढ पाते हैं, क्योंकि बहुत अंधेरा होता है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Shocking Video: सर्कस के दौरान गुस्साए भालू ने अपने ट्रेनर पर कर दिया हमला, वीडियो देख सहम जाएंगे आप

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भालू का एक बच्चा अतरंगी अंदाज में सड़क पर चल रहा है. वो एक-एक कर अजीब से अंदाज में अपने कदम आगे बढ़ाता है और उसी दौरान वो अपने हाथों से ऐसी हरकत करता है, जैसे कि वो कुछ ढूंढ रहा है या फिर छूने की कोशिश कर रहा है, जो उसे दिखाई नहीं दे रही है. खैर जो भी हो लेकिन भालू की यह हरकत लोगों के चेहरे पर मुस्कान जरूर ला रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2023 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).