जंगल में बाइक सवार पर भालू ने किया जानलेवा अटैक, दोस्त ने ऐसे बचाई युवक की जान (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल में एडवेंचर के लिए निकले बाइक सवार पर एक भालू जानलेवा हमला कर देता है, लेकिन समझदारी दिखाते हुए उसका दोस्त जान बचा लेता है.
Viral Video: एडवेंचर लवर्स अक्सर खतरों के खिलाड़ी बनकर जोखिम भरे एडवेंचर्स स्पोर्ट के लिए निकल जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें जंगल में एडवेंचर के लिए निकले बाइक सवार (Bike Rider) पर एक भालू (Bear) जानलेवा हमला कर देता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक से जंगल में जाते समय एक गड्ढे में गिरने के बाद विशालकाय भालू शख्स पर हमला कर देता है, जिसके बाद उसका दोस्त किसी तरह से बाइक की इंजन की तेज आवाज से भालू को डराकर भगाता है और अपने दोस्त की जान बचाता है.
इस वीडियो को वैसे तो कोई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है, लेकिन इसे इंस्टाग्राम पर earth.reel नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस पर अधिकांश लोगों ने हैरान करने वाले इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है, जबकि एक यूजर ने लिखा है- खतरों का खिलाड़ी बनना कभी-कभी खतरे से खाली नहीं होता है. यह भी पढ़ें: भालू को लगी भूख को बहती नदी के किनारे बैठा शिकार करने, एक झटके में मछली को धर दबोचा (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2023 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

