वायरल

आराम फरमा रहे शेर की पूंछ खींचकर भागा बेबी लायन, नन्हे जानवर की अटखेलियां देख मुस्कुरा देंगे आप (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नन्हे शेर (को शरारत सूझती है और वो आराम फरमा रहे शेर की पूंछ खींचकर वहां से भाग जाता है. नन्हे शेर की यह अटखेलियां लोगों को काफी पसंद आ रही हैं.

आराम फरमा रहे शेर की पूंछ खींचकर भागा बेबी लायन, नन्हे जानवर की अटखेलियां देख मुस्कुरा देंगे आप (Watch Viral Video)
शेर की पूंछ खींचकर भागा बेबी लायन (Photo Credits: X)

Lion Viral Video: इसमें कोई दो राय नहीं है कि छोटे बच्चे काफी शरारती और क्यूट होते हैं. अपनी शरारतों से जहां वो माता-पिता को हैरान कर देते हैं तो वहीं अपनी क्यूट अटखेलियों से उनका दिल भी जीत लेते हैं. जानवरों और इंसानों के बच्चों पर यह बात समान रूप से लागू होती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें नन्हे शेर (Baby Lion) को शरारत सूझती है और वो आराम फरमा रहे शेर (Lion) की पूंछ खींचकर वहां से भाग जाता है. बेबी लायन जैसे ही शेर की पूंछ खींचता है, शेर तुरंत उठ जाता है, लेकिन बच्चे को देख वो फिर से लेट जाता है. नन्हे शेर की यह अटखेलियां लोगों को काफी पसंद आ रही हैं और लोग उसके क्यूटनेस पर फिदा हो रहे हैं.

इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मुझे अच्छा लगता है कि चाहे प्रजाति कोई भी हो, बच्चे माता-पिता को परेशान करते हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 617k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: अनजाने में शेर ने अपने बच्चे को दे दिया पानी में धक्का, फिर जो हुआ... Viral Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

शेर की पूंछ खींचकर भागा बेबी लायन

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2024 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).