बत्तख को अपना मां समझ बैठा नन्हा मगरमच्छ, पास पहुंचकर किया कुछ ऐसा (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर नन्हे मगरमच्छ से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें उसे बत्तख के साथ देखा जा सकता है. दरअसल, मगरमच्छ बत्तख को अपनी मां मानता है, इसलिए वो उसके पास आराम से जाकर बैठ जाता है.
Viral Video: मगरमच्छ (Crocodile) को पानी का खूंखार शिकारी जानवर माना जाता है जो देखते ही देखते पल भर में अपने शिकार का काम तमाम कर देता है. हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर नन्हे मगरमच्छ से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसमें उसे बत्तख (Duck) के साथ देखा जा सकता है. इस नजारे को देखकर लोगों को हैरानी हो रही है. ट्विटर पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में एक बत्तख अपने बच्चों के साथ जमीन में बनाए घोंसले के अंदर जाती है, तभी एक मगरमच्छ उसकी ओर बढ़ता है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि वो बत्तख और उसके बच्चों को अपना शिकार बनाने जा रहा है, लेकिन अगले ही पल देखा जा सकता है कि वो बत्तख के पीछे जाकर बैठ जाता है, जैसे कि वो उसकी मां हो. बताया जा रहा है कि बत्तख के घोंसले में अंडों के बीच एक मगरमच्छ ने जन्म लिया, जो मानता है कि बत्तख ही उसकी मां है.
देखें वीडियो-
A goose, among the eggs in her nest, hatched a crocodile, which now believes that she is its mother.
The mother goose secured custody for life! 😂pic.twitter.com/RnzT72qsxT
— The Figen (@TheFigen_) March 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2023 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

