वायरल

Viral Video: हाथ से वीडियो गेम छीने जाने पर छात्र को आया गुस्सा, लात-घूसे से कर दी टीचर की पिटाई

फ्लोरिडा से एक चौंकाने वाली घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टीचर ने जब छात्र से वीडियो गेम छीन लिया तो छात्र को इस कदर गुस्सा आ गया कि उसने लात-घूसे बरसाकर टीचर की बुरी तरह से पिटाई कर दी.

Viral Video: हाथ से वीडियो गेम छीने जाने पर छात्र को आया गुस्सा, लात-घूसे से कर दी टीचर की पिटाई
छात्र ने कर दी टीचर की पिटाई (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: स्कूल या कॉलेज में छात्र पढ़ाई करने के लिए जाते हैं, लेकिन आज के इस दौर में स्मार्टफोन का चलन इतना ज्यादा बढ़ गया है कि छात्र (Student) खुद को वीडियो गेम (Video Game) खेलने से नहीं रोक पाते हैं. वीडियो गेम खेलना एक लत है, जिससे छुटकारा मिलना इतना आसान भी नहीं है. इसी कड़ी में फ्लोरिडा (Florida) से एक चौंकाने वाली घटना का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें टीचर (Teacher) ने जब छात्र से वीडियो गेम छीन लिया तो छात्र को इस कदर गुस्सा आ गया कि उसने लात-घूसे बरसाकर टीचर की बुरी तरह से पिटाई कर दी.

घटना पाम कोस्ट के मातनजस हाई स्कूल में हुई, जहां क्लास के दौरान एक छात्र वीडियो गेम खेल रहा था, तभी टीचर ने उसका डिवाइस जब्त कर लिया, जिससे छात्र को गुस्सा आ गया और उसने टीचर की बुरी तरह से पिटाई कर दी. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद 17 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग छात्र की इस हरकत की खूब आलोचना कर रहे हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2023 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).