किसी ने फेंका पानी तो गुस्से में आगबबूला हो गया सांड, सड़क से जा रहे साइकिल सवार बुजुर्ग उठाक जमीन पर पटका (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर सांड के हमले का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें किसी द्वारा पानी फेंके जाने पर सांड को इस कदर गुस्सा आ जाता है कि वो सड़क से गुजर रहे लोगों पर अटैक करने लगता है. सांड एक साइकिल सवार बुजुर्ग को हवा में उछालकर जमीन पर बुरी तरह से पटक देता है.
Bull Attack Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन सांड के हमले (Bull Attack) के चौंकाने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं. इसी कड़ी में एक सांड के आतंक का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें जानवर किसी का गुस्सा किसी पर उतारता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई सांड (Bull) पर पानी फेंक देता है, जिससे सांड गुस्से से आगबबूला हो जाता है और वो सड़क पर आतंक मचाने लगता है. पहले तो सांड एक बाइक सवार पर हमला करने की कोशिश करता है, लेकिन वो तेज रफ्तार से वहां से भाग निकलता है, तभी वहां से एक साइकिल सवार बुजुर्ग गुजरता है, जिसपर सांड हमला कर देता है. सांड साइकिल सवार बुजुर्ग को हवा में उछालते हुए जमीन पर पटक देता है. सांड के हमले से बुजुर्ग को इतनी चोट लगती है कि वो उठ भी नहीं पाता है. इस वीडियो को animals_powers नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: सड़क किनारे काम कर रहे शख्स पर सांड ने किया अटैक, Viral Video में देखें सींग से उठाकर जमीन पर पटका
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2022 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

