वायरल

सड़क किनारे काम कर रहे शख्स पर सांड ने किया अटैक, Viral Video में देखें सींग से उठाकर जमीन पर पटका

एक सांड के हमले का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क किनारे चुपचाप काम कर रहे एक शख्स पर सांड न सिर्फ अटैक करता है, बल्कि अपनी सींग से उठाकर उसे धड़ाम से जमीन पर भी पटक देता है.

सड़क किनारे काम कर रहे शख्स पर सांड ने किया अटैक, Viral Video में देखें सींग से उठाकर जमीन पर पटका
सांड का हमला (Photo Credits: Twitter)

Bull Attack Viral Video: ग्रामीण इलाकों और शहरों में सड़कों पर अक्सर आवारा जानवर (Stray Animals) सड़क पर घूमते हुए नजर आते हैं. सड़क पर घूमने वाले आवारा जानवरों में कुछ इतने गुस्सैल होते हैं कि वो सड़क से गुजर रहे लोगों को अपना निशाना बना लेते हैं और उन पर हमला कर देते हैं. देश के विभिन्न हिस्सों से आए दिन कुत्ते (Dogs) और सांड (Bull) के हमले की खबरें सुनने को मिलती रहती हैं. इसी कड़ी में एक सांड (Bull) के हमले का हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सड़क किनारे चुपचाप काम कर रहे एक शख्स पर सांड न सिर्फ अटैक करता है, बल्कि अपनी सींग से उठाकर उसे धड़ाम से जमीन पर भी पटक देता है.

रोंगटे खड़े करने वाले इस वीडियो को ट्विटर पर नरेंद्र सिंह नाम के एक यूजर ने शेयर किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बिना उकसाए ही सांड को न जाने किस बात पर गुस्सा आ जाता है और वो पीछे से आकर शख्स पर हमला कर देता है, जबकि शख्स को जरा सा भी अंदेशा नहीं था कि उसके साथ ऐसा कुछ हो सकता है. यह भी पढ़ें: शख्स ने कर दी सांड को छेड़ने की गलती, गुस्साए जानवर ने फिर जो किया... रोंगटे खड़े कर देगा यह Viral Video

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क किनारे काम कर रहा है और उसी गली में एक सांड आता हुआ दिखाई दे रहा है. सांड धीरे-धीरे आगे बढ़ता है, जबकि शख्स अपने काम में मगन दिखाई देता है. देखते ही देखते अचानक सांड को गुस्सा आता है और वो पीछे से आकर शख्स को सींग से उठाकर कई फीट ऊपर उछालने के बाद जमीन पर पटक देता है. शख्स पर हमला करने के बाद सांड चुपचाप वहां से निकल जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2022 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).