वायरल

शख्स ने कर दी सांड को छेड़ने की गलती, गुस्साए जानवर ने फिर जो किया... रोंगटे खड़े कर देगा यह Viral Video

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बार-बार सांड को छेड़ने की कोशिश करता है, जिसके बाद सांड को इस कदर गुस्सा आ जाता है कि वो शख्स को अपने अंदाज में सबक सिखाकर ही दम लेता है. रोंगटे खड़े करने वाला यह वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है.

शख्स ने कर दी सांड को छेड़ने की गलती, गुस्साए जानवर ने फिर जो किया... रोंगटे खड़े कर देगा यह Viral Video
सांड ने सिखाया शख्स को सबक (Photo Credits: Reddit)

Bull Attack Viral Video: कहते हैं कि जब सांड (Bull) को गुस्सा आता है तो वो बेकाबू हो जाता है और जमकर आतंक मचाने लगता है, इसलिए इस बेहद खतरनाक जानवर (Animal) का नाम सुनते ही लोग उससे दूर भागने लगते हैं. हालांकि जब तक कोई जानबूझकर सांड को गुस्सा न दिलाए या फिर उसे न छेड़े तो वो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन अगर किसी ने उसे छेड़ने की गलती कर दी तो फिर वो किसी को नहीं छोड़ता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स बार-बार सांड को छेड़ने की कोशिश करता है, जिसके बाद सांड को इस कदर गुस्सा आ जाता है कि वो शख्स को अपने अंदाज में सबक सिखाकर ही दम लेता है.

रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. किसी ने कहा कि जानवर के गुस्से से बचने के लिए उसे पेड़ पर चढ़ जाना चाहिए था, जबकि किसी का कहना है कि इस तरह बेवजह जानवरों को परेशान नहीं करना चाहिए. यह भी पढ़ें: गर्दन में फंसी साइकिल से आजाद होने के लिए यहां-वहां भागता दिखा सांड, फिर जो हुआ... देखें Viral Video

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पेड़ के पीछे से छिपकर बार-बार सांड को परेशान करता है. कभी वो सांड की सींग पकड़कर उसे छेड़ता है तो कभी पीछे से उसे परेशान करता है. शख्स की इस हरकत पर सांड को गुस्सा आ जाता है और फिर वो शख्स को सबक सिखाने की ठान लेता है. सांड पहले शख्स के पीछे घूमता है, फिर शख्स की पैंट में अपनी सींग फंसाकर उसे हवा में उठाकर घुमाने लगता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2022 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).