वायरल

पावरफुल वैक्यूम क्लीनर का सामना करता दिखा बुजुर्ग, मुंह खोलते ही बाहर आ गया दांतों का सेट (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पावरफुल वैक्यूम क्लीनर का सामना करता है, लेकिन तभी वैक्यूम क्लीनर के प्रेशर से उसका नकली दांत बाहर आ जाता है.

पावरफुल वैक्यूम क्लीनर का सामना करता दिखा बुजुर्ग, मुंह खोलते ही बाहर आ गया दांतों का सेट (Watch Viral Video)
बुजुर्ग शख्स (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कई मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर दिन बन जाता है. बुजुर्गों से जुड़े कई मजेदार वीडियो भी लोगों का दिल जीत लेते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पावरफुल वैक्यूम क्लीनर (Vacuum Cleaner) का सामना करता है, लेकिन तभी वैक्यूम क्लीनर के प्रेशर से उसका नकली दांत बाहर आ जाता है. इस वीडियो को @Enezator नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर यकीनन आपकी हंसी नहीं रुकेगी.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग शख्स कुर्सी पर बैठा हुआ है, जिसके मुंह के सामने एक वैक्यूम क्लीनर लाया जाता है. इस दौरान बुजुर्ग के चेहरे की स्किन वैक्यूम क्लीनर की तरफ खिंचने लगती है और जैसे ही शख्स अपना मुंह खोलता है, उसका नकली दांत बाहर आ जाता है. इस नजारे को देखकर यकीनन आपकी हंसी नहीं रुकेगी.  यह भी पढ़ें: Viral Video: बर्थडे केक खाने से पहले ही गिर पड़े आंटी के नकली दांत, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2023 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).